• Sirf Sadharan
    Sirf Sadharan
    Pro
    • Get shareable images
    • Copy Link

    • Share on Facebook
    • Share on X
    • Share on LinkedIn
    • Share on BlueSky
    • Share on Threads
    • Share on Reddit
23

दो दिल मिल रहे है

  • 9 Mar, 2026

EPISODE 23
पिछले एपिसोड में आपने पड़ा ,
तभी ईशान अपनी जेबों में हाथ डाले बहुत ही 'Elegant' अंदाज़ में गनिका की तरफ बढ़ा। उसे तो बस यह घमंड था कि वह इस कॉलेज का सबसे चार्मिंग प्रोफेसर है और वह जिसे चाहे हासिल कर सकता है।
ईशान गनिका के पास पहुँचा और बहुत ही नीची और नशीली आवाज़ में बोला:
ईशान: "मिस गनिका... आज तो आपने पूरे मनाली की ठंड को आग लगा दी है। इतनी खूबसूरती... और वो भी इस छोटे से कॉलेज के हॉल में? यह तो नाइंसाफी है।"
उसने धीरे से गनिका के हाथ को छूने की कोशिश की। "क्या मैं इस शाम को एक डांस के साथ मुकम्मल कर सकता हूँ?"
गनिका असहज हो गई। उसे ईशान की नज़रों में वह 'भूख' साफ़ दिख रही थी जो उसे डरा रही थी। उसने मदद के लिए इधर-उधर देखा, तभी उसने देखा लेकिन उसके सारे दोस्त डांस करने में व्यस्त थे।  वहीँ तन्मय भी एक लड़की के साथ डांस करने में बिजी हो गया।  अंत में उसने उस जगह देखा जहाँ अभिनव खड़ा था।  लेकिन वो जगह खाली थी।
अब आगे.......
ईशान की उंगलियां गनिका की कमर को छूने ही वाली थीं कि तभी एक फौलादी हाथ ने गनिका के कंधे को थाम लिया। वह स्पर्श इतना जाना-पहचाना और सुरक्षित था कि गनिका की पूरी बॉडी में एक बिजली सी दौड़ गई। उसने मुड़कर देखा वहाँ प्रोफेसर अभिनव खड़ा था।
उसकी नीली आँखों में उस वक्त एक ऐसी चमक थी जो शायद ही किसी ने पहले देखी हो। उसने बहुत ही शालीनता, लेकिन अधिकार के साथ गनिका को अपनी तरफ थोड़ा खींचा और ईशान की तरफ एक ठंडी नज़र डाली।
अभिनव: (अपना गला साफ़ करते हुए, जैसे कोई नाटक कर रहा हो) "सॉरी मिस गनिका... मुझे आने में थोड़ी सी देर हो गई। आपने कहा था कि आप मेरा इंतज़ार करेंगी, पर शायद भीड़ की वजह से हम एक-दूसरे को देख नहीं पाए।"
गनिका हैरान थी। उसने कब इंतज़ार करने को कहा था? पर अभिनव की आँखों ने उसे इशारा किया 'मैं संभाल लूंगा साथ दो'|
ईशान का चेहरा गुस्से से तमतमा उठा। उसका हाथ हवा में ही लटका रह गया था। "प्रोफेसर सोलंकी? आप? मुझे नहीं पता था कि आपको 'अनुशासन' के अलावा डांस में भी दिलचस्पी है।"
अभिनव ने एक फीकी, रहस्यमयी मुस्कान दी जो उसके मास्क के पीछे से भी साफ़ महसूस हो रही थी। उसने ईशान की आँखों में आँखें डालकर कहा: "दिलचस्पी डांस में नहीं है प्रोफेसर ईशान... अपनी 'चीजों' को सही जगह पर रखने में है। और अभी, मिस गनिका का यहाँ मेरे साथ होना ही सही है।"
फिर उसने गनिका की तरफ अपना हाथ बढ़ाया और बहुत ही 'Gentlemanly' अंदाज़ में बोला "अब हम डांस कर सकते हैं? साथ चलें?"
फिर उसने ईशान की तरफ एक सरसरी निगाह डाली और बहुत ही 'Bossy' अंदाज़ में बोला:
"Excuse us, Professor Ishaan..."
ईशान के पास पीछे हटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। वह वहीं खड़ा अपनी मुट्ठियाँ भींचता रह गया, जबकि अभिनव गनिका को लेकर डांस फ्लोर के बीचों-बीच पहुँच गया।
हॉल की लाइटें हल्की सुनहरी और नीली हो चुकी थीं। जैसे ही अभिनव गनिका का हाथ थामकर उसे डांस फ्लोर के बीचों-बीच लाया, पूरे कॉलेज के स्टूडेंट्स पागल हो गए। हूटिंग और सीटियों की गूँज से हॉल गूँज उठा।
नील (चिल्लाते हुए) "भाई! प्रोफेसर साहब तो साइलेंट किलर निकले! गनिका, छा गई यार तू!"
रिया "लुक ऐट देम! कितनी परफेक्ट जोड़ी लग रही है!"

Write a comment ...

Write a comment ...

Sirf Sadharan logo
    • Change photo
  • Delete photo

Sirf Sadharan

Pro
जहाँ वास्तविकता खत्म होती है, वहीं से कल्पनाओं की दुनिया शुरू होती है… आपका स्वागत है।
  • 3 Followers

  • 3 Following

  • DEVIL TORTURE LOVEDEVIL TORTURE LOVE

    DEVIL TORTURE LOVE

    ये कहानी है एक मासूम लड़की की, जिसकी एक गलती ने हज़ारों सालों से सोए हुए एक ख़ूंखार दैत्य को जगा दिया। एक ऐसी शक्ति, जिसे समय ने कैद कर दिया था, एक ऐसा रहस्य जिसे दुनिया भुला चुकी थी, और एक ऐसा श्राप जिसके बारे में बात करने से भी लोग काँप उठते हैं, वही अब अप्सरा की ज़िंदगी से जुड़ चुका है। अब जब वह प्राचीन भय फिर जाग चुका है, तो क्या यह दैत्य उसकी दुनिया बर्बाद करेगा या वही उसकी किस्मत का सबसे बड़ा रक्षक बनेगा? क्या यह टकराव नफ़रत में बदलेगा या जन्म लेगी एक ऐसी मोहब्बत, जिसे दुनिया कभी स्वीकार नहीं कर पाएगी? जानने के लिए पढ़िए अनकही प्रेम की दास्तान “दैत्य और अप्सरा”।

    Sirf Sadharan
    Sirf Sadharan
    ₹330